
रांची: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में सत्यापन के दौरान 6.38 लाख से ज्यादा ऐसे लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जो जांच में पात्र नहीं पाए गए। सरकार की ओर से डिजिटल और फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए लाभार्थियों के दस्तावेज और पात्रता की जांच की गई।योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अपना आवेदन स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। उम्र सीमा पूरी नहीं होने या अधिक होने, e-KYC पूरा नहीं होने, DBT में परेशानी, सरकारी नौकरी या आयकरदाता परिवार से संबंध, दूसरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने, डुप्लीकेट आवेदन या गलत दस्तावेज जैसी वजहों से नाम हटाया जा सकता है।अगर आवेदन मेंApproved/Active स्टेटस दिखाई दे रहा है, तो लाभार्थी सूची में नाम सक्रिय माना जाएगा। इसलिए लाभार्थी समय रहते अपने आवेदन की स्थिति जरूर जांच लें।
0 Comments