डेलीखबर 99/ चौपारण। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से रविवार को रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा और भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माता प्रमिला ने दर्जनों बहनों एवं भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संस्था परिसर में आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रक्षाबंधन के लिए राखियां राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय से विशेष रूप से भेजी गई थीं। मुख्यालय से आई राखियों को बाँध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इससे कार्यक्रम में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बीके राजेंद्र भाई ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धता, प्रेम, विश्वास और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व मनुष्य को अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
माता प्रमिला ने उपस्थित लोगों को राखी बांधते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

0 Comments