Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मृतक का शव लेकर लौट रही विधायक द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस पेड़ से टकराई,कई घायल

चौपारण : चौपारण प्रखण्ड के चतरा चौपारण रोड पर एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई, सुबह लगभग 4:20 बजे सामुदायिक अस्पताल चौपारण को प्रदत बरही विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा हैं  कि एंबुलेंस हजारीबाग से हथिंदर दैहर निवासी ईश्वर राणा का शव को लेकर दैहर वापस लौट रही थी कि बिशनपुर पेट्रोल पंप के आगे चालक को नींद आने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में प्रवेश राणा के सर में चोट लगने से गम्भीर रूप घायल हो गया सुभाष राणा के बाएं हाथ फ्रैक्चर हो गया और रविशंकर राणा घायल होने के कारण से उनकी आवाज बंद हो गया था । जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया। वहीं, एंबुलेंस चालक जगदीश यादव के छाती में चोट लगने से घायल हो गया । एम्बुलेंस में सवार बाकी सबलोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घटना सथल  पर अफरा-तफरी का मच गया।

Post a Comment

0 Comments