हजारीबाग : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘सांसद खेल महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ! यह महोत्सव लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कौन रहे मौजूद?
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ बरही विधायक श्री मनोज कुमार यादव जी, सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी, मांडू विधायक श्री तिवारी महतो जी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
12 खेलों का महासंग्राम
इस खेल महोत्सव के अंतर्गत कुल 12 खेलों का आयोजन किया जा रहा है -
1. फुटबॉल 2. क्रिकेट 3. कबड्डी 4. तैराकी
5. निशानेबाजी 6. वॉलीबॉल 7. तीरंदाजी 8. मुक्केबाजी
9. रस्साकशी 10. पिट्ठू 11. मैराथन 12. ताइक्वांडो
कहां-कहां होगा आयोजन?
लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभाओं - हजारीबाग, बरही, बड़कागांव, मांडू और रामगढ़ में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि गांव-गांव की प्रतिभा को मंच मिल सके। और हजारीबाग में खेल को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है!



0 Comments