Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजस्व एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक


हज़ारीबाग़ : उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व विभाग, भू-अर्जन, एनटीपीसी, एनएच सहित विभिन्न परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, म्यूटेशन, भूमि जांच प्रतिवेदन, एफआरए, वंशावली, स्कूल शिफ्टिंग एवं नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण सहित विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा हुई।उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा 15 अगस्त से पूर्व क्षेत्र भ्रमण कर भूमि जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।साथ ही सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, एलपीसी निर्गत करने में सावधानी बरतने तथा म्यूटेशन एवं अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments