Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी व्हाट्सएप आईडी, सतर्क रहने की अपील


हज़ारीबाग़ : उपायुक्त हजारीबाग के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। +66 646958113 नंबर से जिले के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर का उपायुक्त अथवा जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है और यह साइबर ठगी का प्रयास है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को दे दी गई है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि उक्त नंबर अथवा किसी अन्य संदिग्ध नंबर से प्राप्त संदेश, कॉल या धनराशि की मांग पर विश्वास न करें और कोई व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा साइबर पुलिस को दें।जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने एवं किसी भी अनधिकृत संदेश की सत्यता की पुष्टि करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments