Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजकृत मध्य विद्यालय रामपुर में आठवीं के छात्रों को मिली साइकिलें

चौपारण : मध्य विद्यालय रामपुर में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामपुर पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने बरखा कुमारी वर्ग 8 वी की छात्रा क़ो साईकिल दे कर शुभारम्भ की ,साईकिल बितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर जी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंटू कुमार साहू ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं। 

साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुखिया सुनिता देवी ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।बितरण कार्यक्रम में राकेश कुमार शिक्षक, विनय कुमार, रौशन राकेश, रामभजन प्रसाद, खेमलाल महतो, सत्यनारायण पाण्डेय, शिवनंदन प्रसाद अन्य लोग शामिल थे.

Post a Comment

0 Comments