
मयूरहंड : मयूरहंड थाना क्षेत्र के मांझगावां चौक के पास मुखिया मनजीत सिंह के नेतृत्व में मवेशी लदे एक वाहन को पकड़ा गया है। वाहन बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था।शक के आधार पर वाहन को रोका गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रूट से मवेशियों की तस्करी की आशंका जताई जाती रही है। वाहन और चालक को सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और परिवहन से जुड़े दस्तावेज वैध हैं या नहीं।
0 Comments