गिरिडीह (बगोदर)| ग्राउंड रिपोर्ट बगोदर प्रखंड के पंचायत बलिया, ग्राम बलिया निवासी जितेंद्र तूरी की पत्नी रूबी देवी आज तक सरकारी आवास से वंचित हैं। उन्हें न तो अबुआ आवास मिला, न ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।
क्या है मामला?
परिवार आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। कई बार आवेदन देने के बाद भी सूची में नाम नहीं आया।
जागेश्वर प्रसाद वर्मा ने उठाई आवाज
पूर्व बगोदर विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश सचिव (राष्ट्रीय समानता दल) एवं सामाजिक कार्यकर्ता जागेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि सरकार कहती है कि हर गांव के टोले-टोले तक हर व्यक्ति तक आवास पहुंचाने का काम कर रहे हैं, परंतु गरीबों को आवास उपलब्ध नहीं होता है।
उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि रूबी देवी को अविलंब अबुआ आवास दिया जाए।
डेलीखबर 99 - गरीब की आवाज!


0 Comments