नई दिल्ली : राष्ट्र कल 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे।
राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर लाल किले के ऊपर से पुष्प वर्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे और राष्ट्र के नाम अपना संदेश देंगे। लाल किले पर होने वाला यह ऐतिहासिक समारोह देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नागरिक देश की उपलब्धियों तथा भविष्य की दिशा को लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन पर नजर रखेंगे।
0 Comments