रिया सिंह
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की. उक्त अवसर पर उन्होंने गृह मंत्री को झारखण्ड राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी.
Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की. उन्होंने गृह मंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. साथ ही राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी. राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की नियुक्ति परीक्षा मामले में सीआइडी द्वारा की जा रही जांच के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी.
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज
उन्होंने राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठनों द्वारा चलाए जा रहे लगातार आंदोलन की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि जेपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर राज्य के छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं और उनका आंदोलन पिछले नौ दिनों से जारी है. छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने तथा विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल सहित अन्य परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

0 Comments