Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण थाना परिसर में एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती कैंप क्या हुआ आयोजन, 11 युवाओं का चयन

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण : सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चौपारण थाना परिसर में एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भर्ती प्रक्रिया में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 11 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। एसआईएस सिक्योरिटी के भर्ती अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित सभी अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण गढ़वा में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित युवाओं की देश के विभिन्न हिस्सों में पोस्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसआईएस की ओर से सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद उनकी योग्यता और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी।

वहीं, थाना प्रभारी पंकज कुमार ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं से मिले रोजगार के अवसर का बेहतर उपयोग करते हुए पूरी लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की। ज्ञात हो कि एसआईएस सिक्योरिटी की ओर से हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना परिसरों में निर्धारित तिथियों पर भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोज

Post a Comment

0 Comments