Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 459 पुलिसकर्मियों का तबादला

रांची : राजधानी रांची में जिला पुलिस बल में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। SSP कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 459 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। इनमें 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। तबादले के बाद पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों, OP, थाना रिजर्व गार्ड, पुलिस लाइन, यातायात और अन्य पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। 

आदेश में DAP, HDAP, LDAP और OR श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। 68 महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली पदस्थापना महिला पुलिसकर्मियों को महिला थाना, कोतवाली, सदर, डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। आदेश में सभी तबादला किए गए पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments