Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना गिरिडीह में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, साइबर थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी ने शिकायतकर्ता से रुपये की मांग की थी, जिसके बाद पीड़ित ने ACB से संपर्क किया।  शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर योजना बनाकर जाल बिछाया।

जैसे ही सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम ने रिश्वत की रकम 30,000 रुपये ली, ACB की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। ACB की टीम आरोपी सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ACB अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments