Hot Posts

6/recent/ticker-posts

14वीं JPSC में बड़ा घोटाला! 500+ OMR में गड़बड़ी का खुलासा

राँची : 14वीं जेपीएससी परीक्षा में अभ्यर्थियों को कथित तौर पर फर्जी तरीके से पास कराने के मामले में जांच तेज हो गई है। CID ने अदालत में बताया कि इस पूरे मामले में अभय तिवारी और उमेश कुमार को कथित तौर पर मुख्य आरोपी और सिंडिकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार General वर्ग के अभ्यर्थियों से 1 करोड़ और SC-ST अभ्यर्थियों से 80 लाख रुपये तक की डील किए जाने का आरोप है। 

आरोपियों पर 25 लाख रुपये तक की वसूली का भी आरोप है। 500 से अधिक OMR शीट में गड़बड़ी की बात सामने आई है। ED ने भी इस मामले में नई ECIR दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वहीं फरार चल रहे आरोपी रवि शंकर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट ने अभय तिवारी और उमेश कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Post a Comment

0 Comments