Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दीप से दीप जलें: 76वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बरही विधानसभा क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। श्री साव ने कहा कि वडनगर की गलियों से निकलकर विश्व पटल पर भारत का परचम लहराने वाले प्रधानमंत्री का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। 17 सितंबर 1950 को जन्मे श्री मोदी ने युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्र सेवा का व्रत लिया। आपातकाल के कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भूमिगत रहकर संघर्ष किया। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विकास की नई इबारत लिखी और 2014 से लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनकर भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर किया।

उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भारत का प्रत्येक देशभक्त नागरिक अपने आवास पर एक दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र के इस यशस्वी सपूत के यशस्वी जीवन की कामना करे। अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जीएसटी और डिजिटल इंडिया जैसे ऐतिहासिक निर्णय उनके सशक्त नेतृत्व का प्रमाण हैं। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजीत चंद्रवंशी, मणिलाल यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मीडिया प्रतिनिधि रितेश कुमार, कोडरमा जिला प्रतिनिधि बंटी मोदी, रेलवे बोर्ड सदस्य अर्जुन साव, अजय मेहता, मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, सुखदेव साव, सहदेव यादव, रिशु वर्णवाल, बाबूलाल मेहता, विजय यादव, नंदकिशोर सोनी, आरती कौशल, रेवाशंकर साव, पूर्व मुखिया पूर्णिमा देवी, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, यशोदा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments