Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अमन स्टोर से 114 बोतल शराब जब्त, संचालिका गिरफ्तार

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल स्थित अमन स्टोर में पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की 114 बोतल और केन शराब बरामद की है। दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी (34) को गिरफ्तार किया गया है।सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार वैध दस्तावेज मांगने पर संचालिका कोई कागजात नहीं दिखा सकी। प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जब्त शराब को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल:

SI संतोष कुमार यादव, राहुल कुमार मेहता, सुचिन कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी ममता इन्दु, रूपमनी और सशस्त्र बल के जवान। 

Post a Comment

0 Comments