चौपारण (हजारीबाग): मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मानगढ़ पंचायत भवन में नो-मैपिंग मतदाताओं के सत्यापन एवं पुष्टि का कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव के निर्देशानुसार किया गया।कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से आवश्यक प्रपत्र भरवाए गए तथा उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और छायाप्रतियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। जिन प्रपत्रों में दस्तावेज गलत अथवा अपूर्ण पाए गए, संबंधित मतदाताओं को सुधार कराने की सलाह दी गई और संबंधित बीएलओ से संपर्क करने को कहा गया।
अंचलाधिकारी का संदेश - CO संजय कुमार यादव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही और प्रमाणिक रूप से दर्ज हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहयोग करें और त्रुटि का समय रहते सुधार कराएं।मौके पर मौजूद - कार्यक्रम मुखिया अर्जुन पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। मौके पर सुपरवाइजर अनिल कुमार राणा, संजय कुमार, अनुसेवक सत्येंद्र कुमार, शिक्षक विजय कुमार, अशोक कुमार दांगी, अभिषेक सिन्हा, शशिकांत शर्मा, मनोज कुमार, महेंद्र विश्वकर्मा, पंचायत सेवक राजेश कुमार सहित बीएलओ बच्चू कुमार राणा, रामसेवक दांगी, कंचन यादव, लीना सिन्हा, आतिया खातून एवं सरिता कुमारी मौजूद रहीं।

0 Comments