Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तालाब से बरामद हुआ कुंदन का शव, गांव में कोहराम

लोहरा, चौपारण (हजारीबाग): चौपारण प्रखंड स्थित लोहरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आठ वर्षीय मासूम कुंदन भुइयां पिता दशरथ भुइयां की तालाब में डूबने से मौत हो गई।बताया जाता है कि कुंदन अपने घर के पीछे स्थित तालाब में कुछ अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान बच्चे पेड़ की डाली से तालाब में छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान कुंदन ने भी डाली से छलांग लगाई और गहरे पानी में चला गया।डूबने की सूचना परिवार को करीब तीन घंटे बाद मिली। परिजन और ग्रामीण तुरंत तालाब पहुंचे और खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजने के बाद कुंदन का शव तालाब से बाहर निकाला गया।घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments