Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 7 सितंबर को राजभवन घेराव


बरही : बरही प्रखंड स्थित करसो हर्षित राज होटल में हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई। संचालन चौपारण भाग-2 के जिप सदस्य रविशंकर अकेला यादव ने किया। बैठक में एमएमडीआर संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में आंदोलन का ऐलान करते हुए 7 सितंबर को राजभवन घेराव और 9 से 16 सितंबर तक सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के साथ सौतेला रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड की खनिज संपदा दिखाई देती है, लेकिन उस संपदा पर हक रखने वाली जनता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधेयक के नुकसान को गांव-गांव तक पहुंचाने और 7 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज झारखंड की जनता की अमूल्य संपदा हैं। जनता के हक पर कोई कानून या नीति थोपने की कोशिश हुई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। भाजपा की नीतियों का जवाब सड़क पर लोकतांत्रिक संघर्ष से दिया जाएगा। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू ने भी आंदोलन को मजबूती देने की बात कही।मौके पर विनोद कुशवाहा, डॉ. प्रकाश कुमार, मनीषा टोप्पो, भीम कुमार, प्रवेज अहमद, डॉ. निजामुद्दीन अंसारी,कॉंग्रेस जिला सचिव बैजू गहलोत,विजय कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, मनोज नारायण भगत, मनोज रजक, अब्दुल मनान वारसी, निर्मल कुमार गुप्ता, मो. बाबर अंसारी, भानु प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, कार्तिक पासवान, संतोष रजवार, विष्णुधारी महतो, सुनील साहू, मो. जमीर उद्दीन, उत्तम महतो, नारायण महतो, गुरु प्रसाद साव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, बोधि महतो, विकास गुप्ता, गुलाबी यादव, शारिक अख्तर उर्फ़ भून्नु बाबू , नरेश साव, अनिल कुमार राय, मो. मोईन अंसारी, तौकीर रजा, मो. इफ्तेखार और मो. सरफराज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments