Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सामान लेने गए युवक की बाइक पर चोरों की नजर, लौटे तो सड़क किनारे से गायब मिली पैशन प्रो

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चतरा मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी पैशन प्रो बाइक को अज्ञात चोरों ने महज कुछ देर के भीतर गायब कर दिया। बाइक मालिक के रिश्तेदार रितिक कुमार जब सामान लेकर वापस लौटे तो वाहन अपनी जगह पर नहीं था। आसपास काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना तीन सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। चैथी गांव निवासी रितिक कुमार, पिता संचित सिंह ने मामले को लेकर चौपारण थाना में लिखित शिकायत दी है। 

रितिक के अनुसार वह अपने काम से काले रंग की पैशन प्रो बाइक लेकर चतरा मोड़ पहुंचे थे। बाइक सड़क किनारे खड़ी करने के बाद पास की दुकान में सामान लेने चले गए। कुछ ही देर बाद वापस लौटे तो बाइक गायब थी।पुलिस को दिए आवेदन में रितिक कुमार ने बताया कि चोरी गई बाइक का नंबर JH02U-0747 है। मोटरसाइकिल उनके रिश्तेदार मोहित कुमार सिंह, पिता स्व. सुभाष सिंह, जिला चतरा के नाम पर पंजीकृत है। बाइक की देखरेख रितिक कुमार ही करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments