Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सदर थाना क्षेत्र के घूरनाडीह में दर्दनाक हादसा, तड़गू नदी चटनिया में दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी


चतरा : चतरा सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित तड़गू नदी चटनिया में शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक बच्चे का शव नदी के अंदर गहरे पानी से, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद किया गया है। दोनों बच्चों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

तीन बच्चे नहाने गए थे, दो डूबे, एक लापता ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गांव के तीन बच्चे नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद साथ में गया तीसरा बच्चा घबराकर गांव भाग गया, लेकिन उसके बाद से उसका भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी हादसे का शिकार हो गया हो।

Post a Comment

0 Comments