Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजू प्रसाद की फरियाद पर हरकत में आया प्रशासन

हजारीबाग / दारू: दारू प्रखंड क्षेत्र के रामदेव खैरका निवासी राजू प्रसाद मंगलवार को अपने 20 वर्षीय दिव्यांग बेटे आकाश कुमार को कंधे पर उठाकर बंद पेंशन शुरू कराने की गुहार लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आकाश की दिव्यांग पेंशन को लेकर पिछले एक साल से परेशानी बनी हुई थी। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में अधिकारी मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में व्यस्त थे, जिसके कारण तत्काल मुलाकात नहीं हो सकी।

हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद BDO हारून रशीद ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लिया और संबंधित कर्मी से जानकारी मांगी। जांच में बताया गया कि 28 जुलाई 2026 को आकाश कुमार के खाते में चार महीने की पेंशन का भुगतान किया गया है। BDO ने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्तर पर तकनीकी या प्रशासनिक कारण से पेंशन में बाधा है, तो उसकी जांच कर जल्द समाधान कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments