पदमा : पदमा प्रखंड के ग्राम केवला में शनिवार क़ो प्रखंड स्तरीय पदमा पासवान कल्याण समिति की मिलन समारोह का आयोजन किया गया, समारोह के उपरांत वन भोज का लोगो ने आनंद उठाया, जिसमें हजारीबाग चतरा, चौपारण , बरही, मयूरहंड ,इटखोरी के गण्यमन एवं समाजसेवी पासवान समाज के लोग पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमा पासवान कल्याण समिति के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान व संचालन सहायक शिक्षक रामचंद्र पासवान ने किया। मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि एवं सभी लोगों ने बाबा चौहारमल एवं बाबा साहब भीम भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत प्रखंड पासवान कल्याण समिति के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मुख्यातिथि पासवान कल्याण समिति के सभापति बैजू गहलोत ने कहा की पासवान समाज के सभी लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया साथ ही उन्होंने व्यवसाय अपना कर जीवन यापन सुधारने का बात कही।
कार्यक्रम को प्रकाश पासवान प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा हजारीबाग,समाजसेवी सह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश पासवान चौपारण प्रखण्ड अध्यक्ष योगेंद्र पासवान,प्रेमधारी पासवान, पूर्व मुखिया ईश्वर पासवान,मुखिया रामाशंकर पासवान ,कार्तिक पासवान,भोली पासवान, कुंदन पासवान, राकेश पासवान,विनोद पासवान, पंचम पासवान, दिलो पासवान,अजय पासवान, रामचंद्र पासवान ब्रमदेव पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने समाज सुधार के बात कही। सभी वक्ताओं ने बच्चों बच्चों को शिक्षित करने , महिलाओं को जागृत करने, समाज में एकजुट ता पर बल दिया।
तथा दहेज प्रथा को धीरे-धीरे खत्म करने की बात कही। मिलन समारोह को प्रात सभी लोगों ने वन भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड पासवान कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान, उपाध्यक्ष राम आशीष पासवान, भिखारी पासवान, बंगाली पासवान, जगन्नाथ पासवान, राजू पासवान, प्रकाश पासवान, अर्जुन पासवान, राजेश पासवान एवं ग्राम केवला के पासवान समाज के नवयुवकों का भरपूर योगदान रहा।

0 Comments