Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एनआईए के हत्थे चढ़ा वांटेड माओवादी चंदन कुमार, बिहार-झारखंड में फैला था जाल



Mumabi: राज्य में टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने फरार माओवादी चंदन कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। वह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है।

चंदन माओवादियों का सक्रिय सदस्य है। उसपर माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने व पुराने सक्रिय रहे माओवादी सदस्यों, कैडरों को माओवादी संगठन में फिर से शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप है।

गिरफ्तार माओवादी चंदन कुमार को एनआइए की रांची स्थित विशेष अदालत ने फरार घोषित किया था। उसके विरुद्ध अक्टूबर 2023 में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट भी निकला हुआ था।

पूरा मामला माओवादियों के मगध जोन को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए साजिश रचने से संबंधित है, जिसमें एनआइए ने अपनी रांची स्थित शाखा ने स्वयं संज्ञान लेकर दिसंबर 2021 में आरसी-05/2021/एनआइए/आरएनसी में प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह प्राथमिकी 25 लाख रुपये के इनामी माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य कुख्यात प्रद्युमन शर्मा, सक्रिय सशस्त्र दस्ता सदस्य माओवादी योगेंद्र रविदास, नागेंद्र गिरी और माओवादियों के हथियार आपूर्तिकर्ता अभिनव उर्फ गौरव उर्फ बिट्टू व धनंजय पासवान के विरुद्ध दर्ज की गई थी।


Post a Comment

0 Comments