Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण जीटी रोड में अवैध तरीके से कट बंद करने का आदेश

 


चौपारण : जीटी रोड चौपारण पर लगातार हो रहे हादसे और लापरवाही की रफ्तार रोकने के लिये चौपारण पुलिस और NHAI के पदाधिकारी एवं कम्पनी के सेप्टी इंचार्ज के पदाधिकारियों के बैठक में चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने साफ कहा कि अब अवैध कट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगे। सड़क पर अनियंत्रित आवाजाही पर लगाम लगेगी। बैठक में सभी अवैध कट तत्काल बंद करने के निर्देश दिये गये। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एडवांस साइन बोर्ड एवं हर जगह स्पीड लिमिट बोर्ड अनिवार्य रुप से लगाने होंगे।

जीटी रोड पर वैध कटों पर लाइनमैन की तैनाती

वहीं, सड़क के बॉटलनेक खत्म करने की योजना, जरूरी जगहों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण एवं निर्माणाधीन क्षेत्रों में नियमित पानी छिड़काव पर जोर दिया गया। NHAI की एंबुलेंस सेवा को हर समय अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया। खबर है कि बैठक के बाद कमलवार, केसठ और पवई के साथ साथ कई अवैध कट बंद कर दिये गये।

Post a Comment

0 Comments