बिगहा बाजार जा रहे थे दोनों, CM होटल के पास हुआ हादसा | पोस्टमार्टम में लापरवाही का आरोप, गांव में शोक की लहर
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण: (हजारीबाग) प्रखंड क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सियरकोनी के समीप सीएम होटल के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रविनाथ मुंडा (14 वर्ष), पिता मान्नू मुंडा, निवासी रतवातरी (चौपारण) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविनाथ अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से साप्ताहिक बिगहा बाजार जा रहा था। इसी दौरान सियरकोनी के पास उनकी बाइक एक ऑटो की चपेट में आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसे में रविनाथ मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई
इधर घटना की सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में लघु-कुटीर उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान, जुलाई-अगस्त में लगेगा आर्टिजंस मेला
गांव में मातम घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रतवातरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम पर सवाल वहीं एंबुलेंस चालक ने पोस्टमार्टम में काफी लापरवाही का आरोप लगाया है।

0 Comments