Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरही पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई | ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, 18 लाख की खेप जब्त


CCR डीएसपी अरमान के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर प्रहार 

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

बरही (हजारीबाग) जब पत्रकार की कलम सच की गंध सूंघ लेती है और पुलिस की वर्दी उस पर कार्रवाई करती है, तब नशे के सौदागरों का साम्राज्य ध्वस्त हो जाता है। इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है बरही पुलिस ने। CCR डीएसपी अरमान के नेतृत्व में पुलिस ने रांची से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो अवैध डोडा बरामद कर लगभग 18 लाख रुपये की खेप जब्त की है। सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना पुलिस तक पहुंची कि ट्रक संख्या PB 13 BT 2043 में मादक पदार्थ की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बरही पुलिस टीम ने गया रोड बायपास के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। 

जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर गहन तलाशी ली गई। तस्करों की शातिराना चालाकी ने ट्रक के अंदर डस्ट यानी धूल के बीच दर्जनों बोरों में डोडा छिपा रखा था। लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों की हर चाल फेल हो गई और भारी मात्रा में डोडा बरामद कर लिया गया। टीम वर्क की मिसाल  इस सफल अभियान में इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, रूपलाल यादव, राजबल्लभ यादव, सुमित कुमार समेत थाना के अन्य जांबाज पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी ने मुस्तैदी और समन्वय से कार्रवाई को अंजाम दिया। 

अब शिकंजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहन पूछताछ जारी है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस का फोकस इस पूरे तस्करी नेटवर्क को उजागर करने पर है कि खेप कहां लोड हुई और किसको डिलीवरी होनी थी। तस्करों में हड़कंप  बरही पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments