Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार रामदेव सिंह की श्रद्धांजलि सभा (दशाह) में उमड़ा जनसैलाब


सादगी और समाजसेवा को किया याद, सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) :  चय परगना ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार यानी क्षेत्राधिकारी एवं चौपारण प्रखंड के ग्राम दैहर निवासी रामदेव सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे दैहर गांव और ब्रह्मर्षि समाज में शोक की लहर है। समाज ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। सादगी और समर्पण की मिसाल  स्व. रामदेव सिंह अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वे लंबे समय तक जनवितरण प्रणाली के डीलर के रूप में कार्यरत रहे तथा पूर्व में पोस्ट मास्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में उनकी विशेष पहचान थी। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के कारण वे पूरे क्षेत्र में सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके भाइयों में सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार सिंह एवं उपेंद्र सिंह शामिल हैं। उनके तीनों पुत्र मुकेश सिंह, रंजन सिंह और संदीप सिंह विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। वहीं उनके दामाद जूनियर कमीशन ऑफिसर प्रमोद सिंह भारतीय सेना में देश सेवा कर रहे हैं। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक और समाज के लोग मर्माहत हैं। 

शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मर्षि समाज सहित विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोग जुटे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा में वक्ताओं ने रामदेव सिंह की सादगी, समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता तथा सभी वर्गों के लोगों से उनके मधुर संबंधों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उपस्थित गणमान्य लोग  इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, सचिव सत्यानंद सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, सुखदेव सिंह, राम कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, रामफल सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, महेंद्र पांडेय, कैलाश पांडेय, लव कुमार सिंह, सुमन सिंह, अर्जुन सिंह सहित विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। रामदेव सिंह के निधन को समाज और क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।





Post a Comment

0 Comments