Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बसरिया में छठ व्रतियों को बड़ी सौगात, मुखिया मंजू देवी ने किया नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन

चौपारण के बसरिया में नवनिर्मित छठ घाट सीढ़ी को मुखिया मंजू देवी ने किया उद्घाटन

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (बसरिया)प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचायत में विकास कार्यों की  कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे स्थित छठ तालाब में नवनिर्मित छठ घाट सीढ़ी का विधिवत उद्घाटन पंचायत की मुखिया मंजू देवी द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। 

इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य ज्योति देवी, कंचन देवी, कविता देवी सहित गया पासवान, पंकज सोनी, पिंटू सोनी, मुकेश साव, आलोक सोनी, ननकू पासवान, महरू राणा, धीरज सोनी, सच्चिदानंद सोनी, पत्रकार चंदन राणा, अंकित पासवान, सियाराम पासवान, विवेक सोनी एवं अंकित सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्मित छठ घाट सीढ़ी एवं पूजा स्थल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। पहले घाट पर आने-जाने एवं पूजा-अर्चना के दौरान असुविधा होती थी, लेकिन अब सीढ़ी निर्माण से सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो गई है।

मुखिया मंजू देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार के जनहितकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments