चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड के दादपुर पंचायत अंतर्गत सिंहपुर गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. बसंत सिंह के पौत्र तथा नीरज सिंह के पुत्र किसलय सिंह अग्निवीर योजना के तहत सेना में चयनित होने के बाद हैदराबाद स्थित प्रशिक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार को अपने गांव लौटे।घर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले माता-पिता एवं दादी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद किसलय सिंह इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सेवा का अवसर मिलने पर माता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और राष्ट्र की उन्नति के लिए भी प्रार्थना की।
किसलय सिंह की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं के लिए उनका चयन प्रेरणास्रोत बन गया है। किसलय ने कहा कि सेना में सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ देश की रक्षा के दायित्व का निर्वहन करेंगे।भद्रकाली के चरणों में टेका माथा प्रशिक्षण पूरा कर लौटे अग्निवीर किसलय सिंह वर्दी में और पारंपरिक स्वागत के दौरान।

0 Comments