मौत की घाटी' में हर दिन बिछ रही लाशें, पुलिस-NHAI ने बचाई जान, ग्रामीणों ने पूछा- प्रशासन कब जागेगा?
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में गुरुवार को एक बार फिर खूनी हादसे ने दस्तक दी। बेकाबू ट्रेलर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और लगभग दो घंटे तक मौत से जूझता रहा। सूचना मिलते ही चौपारण थाना की पुलिस टीम और एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। हर दिन हादसा, नाम पड़ा 'मौत की घाटी' दनुआ घाटी में लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए अब इसे ‘मौत की घाटी’ कहा जाने लगा है। लोगों ने प्रशासन से खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर, चेतावनी बोर्ड और 24 घंटे पुलिस गश्त की मांग की है।
0 Comments