Hot Posts

6/recent/ticker-posts

2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत.... केतन को धक्का देने वाली सिया और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर खुले कई और राज, जाने अब तक क्या-क्या हुआ?



Mumbai : पुणे के सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इस हत्याकांड की मास्टर माइंड केतन की मंगेतर सिया उससे अपना विवाह एक साल के लिए टालना चाहती थी। परिवार उसकी इस बात पर सहमत नहीं हुआ तो उसने केतन की हत्या की ही योजना बना डाली।

पुलिस का यह भी कहना है कि हत्या के दिन सिया के प्रेमी चेतन चौधरी की पोशाक एवं हत्या के बाद सिया के व्यवहार ने जांचकर्ताओं को इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने में मदद की।

शादी के एक साल तक टालना चाहती थी सिया

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक केतन के चाचा ने बताया कि सिया ने शादी को लेकर पहले कुछ आपत्तियां जताई थीं, और पूछा था कि क्या शादी को एक साल के लिए टाला जा सकता है।

केतन की बहन संजना और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सिया ने इस दुखद घटना से पहले कई बार केतन को लोहागढ़ किले में अपने साथ चलने के लिए राजी किया था। 31 मई को सिया केतन को लोहागढ़ किले में ले गई थी। उसने चार जून को भी केतन को लोहागढ़ किले में ले जाने की जिद की। लेकिन केतन की मां ने उसे दूसरी बार वहां जाने की अनुमति नहीं दी।

प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाना चाहते थे केतन और सिया

परिवार के अनुसार, केतन और सिया प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाना चाहते थे। लेकिन इस यात्रा से ठीक पहले रहस्यमय ढंग से केतन का पासपोर्ट गायब हो गया, जिसके कारण उन्हें यह यात्रा रद करनी पड़ी। परिवार को शक है कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए पासपोर्ट गायब होने के पीछे भी सिया का हाथ हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments