Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच एवं एनएचएआई) की समीक्षा बैठक,यातायात सुगमता और सुरक्षा पर विशेष जोर


हज़ारीबाग़ : उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 16 जून को  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजमार्गों की वर्तमान स्थिति, लंबित परियोजनाओं, सुरक्षा उपायों और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।बैठक में उपायुक्त ने राजमार्गों के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन से हरसंभव सहयोग की बात कही।उपायुक्त ने पीजी पोर्टल (PG Portal) पर दर्ज मामलों की समीक्षा की और लंबित शिकायतों का त्वरित निपटारा करने को कहा।यातायात प्रबंधन और जाम से मुक्ति हेतु नगवां टोल प्लाजा के पास ट्रकों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण लगने वाले जाम पर चर्चा की गई। इस संबंध में धारा 26 के तहत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके। 

इचाक मोड़ पर लगने वाले जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए इंक्रोचमेंट ड्राइव चलाने को कहा, मौके पर उपस्थित NHAI के टेक मैनेजर ने बताया कि इचाक मोड़ पर एक फ्लाईओवर (Flyover) प्रस्तावित किया गया है, जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, रसोईया धमना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।सड़क सुरक्षा और आधुनिकीकरण की चर्चा पर दनुआ घाटी दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से संपूर्ण 11 किलोमीटर रोड पर रेड मार्किंग करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। साथ ही राजमार्गों पर बेहतर दृश्यता के लिए स्ट्रीट लाइट और आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने हेतु तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए जल्द ही अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता श्री महेंद्र छोटन उरांव, एनएचएआई के मैनेजर टेक श्री स्वराज जयसवाल उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments