Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में रिश्तों का कत्ल: भैंसुर ने की छेड़खानी, विरोध पर लोहे की रॉड से फोड़ा सिर


हजारीधमना की महिला लहूलुहान, हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर, गांव में तनाव  

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण थाना क्षेत्र के हजारीधमना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने ही भैंसुर पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोहे की रॉड के वार से महिला का सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अकेला पाकर घर में घुसा, किया दुस्साहस पीड़िता के अनुसार, वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी भैंसुर घर में घुस आया और जबरन छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने पास पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।  शोर मचाने पर बची जान, आरोपी फरार सिर से खून बहता देख महिला किसी तरह लहूलुहान हालत में घर से बाहर निकली और चीख-पुकार मचाई। 

शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण पहुंचाया।  डॉक्टर बोले - सिर में गहरी चोट, हालत गंभीर सीएचसी चौपारण की डॉ. फराना महफूज ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट है। अत्यधिक रक्तस्राव और चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  थाने में होगी FIR, गांव में तनाव पीड़िता के परिजनों ने बताया कि इलाज के बाद चौपारण थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया जाएगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हजारीधमना गांव में घटना को लेकर आक्रोश और तनाव का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments