Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एन वाई एस इंटरनेशनल एकेडमी:सीसीए गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, फुटबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन में लिया भाग


 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) :  प्रखंड क्षेत्र के बसरिया स्थित एन वाई एस इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (सीसीए) के तहत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा दो तक "प्रदूषण को कैसे कम करें" विषय पर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें कक्षा तीन के शुभम कुमार तथा कक्षा चार के अनुराग कुमार विजेता बने। वहीं कक्षा पांच से नौ तक छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सुभाष चंद्र बोस हाउस की रिया कुमारी (कक्षा 8), अश्विनी कुमारी (कक्षा 5), साक्षी कुमारी, निशु शर्मा, ज्योति शर्मा, सोनाली कुमारी (सभी कक्षा 7), शिवानी कुमारी (कक्षा 5) तथा सोनम कुमारी (कक्षा 8) विजेता रहीं।इसी क्रम में कक्षा पांच से नौ तक छात्रों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता हुई, जिसमें सुभाष चंद्र बोस हाउस के नैतिक प्रसाद गुप्ता, आयुष यादव, ऋषि राज, विवेक शर्मा, शिवम यादव, आयुष गोस्वामी, हर्ष गुप्ता, राहुल गुप्ता, निशांत कुमार, चंदन कुमार, सुशांत कुमार, शिवांश कुमार एवं अंश कुमार की टीम विजेता रही।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सीसीए गतिविधियों के महत्व और उनसे होने वाले शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुरेश शर्मा, अशोक गोस्वामी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments