Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ी आस्था: मुहर्रम की सातवीं पर इमामबाड़ों में उमड़े अकीदतमंद



चौपारण में कड़ी शिचिल्याती धूप के बीच 26 पंचायत के इमामबाड़ों में अकीदत के साथ हुई फातिहा-नियाज, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल  

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग)। मुहर्रम की सातवीं तारीख को दोपहरिया मातम के साथ चौपारण में मुहर्रम का त्योहार शुरू हो गया। कड़ी चिलचिलाती धूप के बीच प्रखंड की 26 पंचायतों के इमामबाड़ों पर अकीदतमंदों ने अकीदत के साथ नियाज व फातिहा की, निशान खड़े किए।  

फातिहा में नौजवान, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी जुटे थे। फातिहा के बाद पूरा इलाका ‘या अली-या अली, या हुसैन-या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा। मुहर्रम की सातवीं तारीख में इमामबाड़ों पर फातिहा खानी हुई।  

फातिहा खानी से पहले मोहम्मद जब्बार ने बताया कि मुहर्रम की सातवीं के दिन फातिहा के बाद जो मन्नतें मांगी जाती हैं, वह पूरी होती हैं। इमामबाड़ों पर हजरत इमाम हुसैन के सदके में देश में अमन व सुकून, तरक्की, खुशहाली, एकता व अखंडता के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं।  

बता दें कि बकरीद का त्योहार खत्म होते ही मुहर्रम माह मोहल्लों में शुरू हो जाता है। अखाड़ों द्वारा अखाड़ों में नुमाइशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिए देर रात तक प्रैक्टिस करते रहते हैं।  

फातिहा खानी में समाजसेवी गुलफराज अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, शकूर मियां, सरफराज अंसारी, शौकत अंसारी, सलाम अंसारी, फैजुल अंसारी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments