कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के ग्राम बारा (ए) एवं बारा (बी) में एनएच-2 के 4/6 लेन चौड़ीकरण परियोजना के लिए अर्जित की गई भूमि एवं संरचना के मुआवजा भुगतान हेतु कल, दिनांक 24 जून 2026 को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर दिन के 11:30 बजे से अंचल कार्यालय, चौपारण में आयोजित होगा। शिविर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हजारीबाग के आदेशानुसार लगाया जा रहा है।
सीओ ने बताया कि शिविर में अंचल कार्यालय के सीआई, राजस्व कर्मचारी एवं भू-अर्जन जिला कार्यालय के प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति में मुआवजा भुगतान से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर दिया गया है।
शिविर में कानूनगो दीनबंधु महतो, प्रभारी कानूनगो पप्पू गोप, अमीन राजू दास, रामचन्द्र प्रसाद, जाकिर हुसैन और चौकीदार रवि कुमार राम को प्रतिनियुक्त किया गया है।
अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव ने एनएच-2 चौड़ीकरण से प्रभावित सभी रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी मुआवजा संबंधी समस्याओं को रखें। विभाग द्वारा मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रभावित भू-स्वामियों से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का अनुरोध किया गया है।
0 Comments