कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण(हजारीबाग) : प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गोरखवा गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय दिनेश यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आंधी के बाद बिजली का तार नीचे झूल रहा था, जिसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से हजारीबाग सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया।
![]() |
| मृतक की फ़ाइल फोटो |
लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर और नीचे लटके तारों की मरम्मत कराने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ओंकार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments