गिद्धौर में हैरान कर देने वाला मामला, बेटी से हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने का किया ऐलान
चतरा: जिले के गिद्धौर प्रखंड से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रेम विवाह से नाराज एक परिवार ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर उसे सामाजिक रूप से मृत घोषित करने जैसा कदम उठाया। इतना ही नहीं बेटी के फोटो और पुतले की अर्थी को श्मशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार की रस्में भी निभाई गईं।

0 Comments