Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण के डोईया गांव के सोम राज बने सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), पहली पोस्टिंग जोधपुर में



कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड के डोईया गांव के लाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) के पद पर कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सोम राज की पहली पोस्टिंग राजस्थान के जोधपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चौपारण क्षेत्र में खुशी की लहर है।

सोम राज पूर्व सैनिक शंभू कुमार एवं कपूर देवी के पुत्र हैं। सेना में सेवा का जज्बा उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला। उनके बड़े भाई शिवम राज वर्तमान में स्वीडन में कार्यरत हैं। उनके दादा दीनानाथ यादव क्षेत्र में "डाक बाबू" के नाम से जाने जाते हैं और एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान रही है।

सोम राज की सफलता से डोईया गांव के साथ-साथ पूरे चौपारण क्षेत्र के युवा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।

इस उपलब्धि की जानकारी उनके करीबी रिश्तेदार एवं पांडेयबारा पंचायत निवासी जीतू यादव ने दी।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सोम राज की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments