सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, अपराधियों की तलाश तेज..!
चतरा : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के इटखोरी मुख्य बाजार स्थित करनी रोड में अज्ञात उचक्कों ने बाइक की डिक्की से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आशा ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने कलाली रोड में अपनी बाइक खड़ी की। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बाइक की डिक्की खोली तो उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल इटखोरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उचक्कों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।इटखोरी थाना पुलिस ने बताया कि बाइक की डिक्की से जेवरात चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर चतरा ज्वलर्स एसोसियन के श्री संतोष सोनी ने बताया की इटखोरी एवं चतरा जिले में ज्वलर्स दुकानों में और मोटर साईकिल की डिक्की से चोरी आम हो गई है और गिरोह सक्रिय है. संतोष सोनी ने कहा है की चोर नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन करने की बात की है.

0 Comments