Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Dhanbad News: धनबाद के बड़कीटांड क्षेत्र में धंसी रोड, 6 फीट गहरे गोफ में फंसी हाइड्रा मशीन



धनबाद: जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीटांड इलाके में अचानक सड़क धंसने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जामाडोबा-जीतपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बड़ा गोफ बनने से एक हाइड्रा मशीन उस गोफ में फंस गई. राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लगातार तीसरी बार एक ही जगह पर जमीन धंसने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

छह फीट गहरे गड्डे में धंसी हाइड्रा मशीन

घटना बड़कीटांड स्थित एक बंद दुकान के पास हुई, जहां अचानक करीब सात फीट लंबा, तीन फीट चौड़ा और लगभग छह फीट गहरा गोफ बन गया. उसी दौरान वहां से गुजर रही हाइड्रा मशीन का पिछला हिस्सा धंसे हुए जमीन में फंस गया. काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में मशीन को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मशीन चालक पूरी तरह सुरक्षित है.

सड़क धंसने के दौरान माडा की चार इंच व्यास वाली जलापूर्ति पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई. पाइप लाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी जमीन के भीतर रिस गया. सूचना मिलने पर माडा के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति बंद कर दी.

Post a Comment

0 Comments