चौपारण (हजारीबाग): चौपारण ब्लॉक मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में चंद्रशेखर पांडेय पत्रकार,वीरेंद्र अग्रवाल (विरू), गुड्डू, सोनू, प्रमोद केशरी बबलू, अनूप, अनिल केसरी, हेमंत, संतोष, सुबोध, मुन्ना, बाबू भाई उर्फ़ संतोष केशरी संजीत केसरी, उमेश सोनी, सुदर्शन सोनी, मुकेश 'पेप्सी' तथा सुधीर केसरी शामिल हैं।श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने सभी यात्रियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय अमरनाथ यात्रा की कामना करते हुए "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष लगाए।

0 Comments