Hot Posts

6/recent/ticker-posts

केसठ में गरजी लाठी, चमका भाला: रातभर चला पारंपरिक खेल का महाकुंभ, विजेताओं पर बरसा इनाम



कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण(हजारीबाग): पांडेडबारा पंचायत के केसत गांव की धरती शुक्रवार की रात पारंपरिक खेलों के रोमांच से गूंज उठी। 5 स्टार क्लब द्वारा आयोजित लाठी-भाला खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने ऐसा जोश दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। देर रात तक चले इस मुकाबले में तमय (तितलैया) की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी जीतू यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद वे खुद लाठी लेकर मैदान में उतरे और युवाओं के साथ दो-दो हाथ आजमाए। उनके इस अंदाज पर ग्रामीणों ने जमकर तालियां बजाईं। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।  

मुख्य अतिथि जीतू यादव ने कहा, _"खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं, जबकि शिक्षा जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। आज के युवाओं को खेल और पढ़ाई दोनों में समान रूप से रुचि लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहिए।"_ उन्होंने ग्रामीण खेलों को बचाने और बढ़ावा देने का आह्वान किया।  

प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला तमय (तितलैया) और कौमी एकता क्लब, कमलवार के बीच हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए तमय की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में फ्रिज देकर सम्मानित किया गया।  

उपविजेता रही कौमी एकता क्लब की टीम को कूलर प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर डाब थाम की टीम रही, जिसे रेंजर साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गई।  

आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में सीलिंग फैन दिए गए। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।  

कार्यक्रम को सफल बनाने में अफसर, नियाजुल, आशिक, अशफाक, तौफीक, वाहिद, अताउल मुस्तफा, इरफान, अंसार, उमेर, मोवाज्जम सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। हजारों की संख्या में दर्शक देर रात तक मैदान में डटे रहे।  

यह झारखंड-बिहार का पारंपरिक युद्ध कला खेल है। इसमें फुर्ती, ताकत और दिमाग तीनों का इस्तेमाल होता है। गांवों में आज भी दशहरा, मुहर्रम और मेलों में इसका आयोजन होता है। सरकार अब इसे खेलो इंडिया में शामिल करने पर विचार कर रही है।

Post a Comment

0 Comments