Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीपीएम राहुल कुमार सिंह ने किया चौपारण पंचायत सचिवालय का निरीक्षण, साफ-सफाई की सराहना


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग): जिला पंचायत राज प्रबंधक (डीपीएम) राहुल कुमार सिंह ने सोमवार को चौपारण पंचायतसचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया पिंकी देवी ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में डीपीएम ने पंचायत सचिवालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सचिवालय की स्वच्छता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए सुगम एवं बेहतर सेवा केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए। उन्होंने सचिवालय को और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही पंचायत में संचालित विकास योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। 

मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि पंचायत सचिवालय के सुदृढ़ीकरण एवं पंचायतवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डीपीएम द्वारा दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर अमल किया जायेगा।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि एवं पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह, पंचायत सचिव राजेश कुमार, जूनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, प्रखंड समन्वयक अभिषेक बरदियार, पंचायत सहायक अनुज कुमार सिंह, बबलू सिंह, सुजीत यादव, पंकज सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। 

मुखिया पिंकी देवी ने छात्राओं को साइकिल व विद्यार्थियों के बीच कॉपी-किताब का किया वितरण इसी क्रम में चौपारण पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने कन्या मध्य विद्यालय, चौपारण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच साइकिल तथा विद्यार्थियों को कॉपी-किताब का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। छात्र-छात्राओं से नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments