अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
Ranchi: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. छात्रों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना होगा. प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी. छात्रों ने उठाए परीक्षा रेट लिस्ट और पारदर्शिता पर सवाल
JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने मांग की कि परीक्षा नोटिफिकेशन जारी करते समय रेट लिस्ट की जानकारी भी स्पष्ट की जाए. छात्रों ने कहा कि आयोगों को अभ्यर्थियों की समस्याएं सुननी चाहिए. उन्होंने व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही. संविधान पाठ के बाद छात्रों ने गाया राष्ट्रगान
जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इसके बाद सभी छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया. प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे.
संविधान की प्रस्तावना पढ़कर छात्रों ने जताया विरोध
जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया. छात्रों ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का प्रतीक बताया. प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समाधान और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया.
0 Comments