New Delhi : वैश्विक व्यापारिक अवरोधों और टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच भारतीय स्टील उद्योग के लिए एक बेहद सकारात्मक खबर सामने आई है. जिंदल स्टील ग्रुप के वाइस चेयरमैन वी.आर. शर्मा ने भरोसा जताया है कि इन अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद भारत स्टील निर्माण में वैश्विक स्तर पर पूरी तरह प्रतिस्पर्धी बना हुआ है. उन्होंने कहा कि देश का 30 करोड़ टन (300 MT) कच्चे स्टील के उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरी तरह से पहुंच के भीतर है.
इसी विज़न को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने झारखंड के लिए 71,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया, जिसमें ग्रीन स्टील के लिए परमाणु और सौर ऊर्जा प्लांट शामिल हैं.

0 Comments