Hot Posts

6/recent/ticker-posts

औचक छापे में खुली करमा स्वास्थ्य केंद्र की पोल, 8 में 5 कर्मी मिले नदारद


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : सोमवार को विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने करमा और कठंबा-बसरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। करमा में कुल 8 कर्मियों में से सिर्फ 3 मौजूद मिले, 5 अनुपस्थित पाए गए।स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि कर्मियों के नहीं रहने से मरीजों को दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ता है। विधायक प्रतिनिधि ने उपस्थिति पंजी की जांच की और कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।इसके बाद बसरिया केंद्र में निरीक्षण किया गया, जहां अधिकांश कर्मी मौजूद मिले और व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीकांत को पूरी जानकारी दी। प्रभारी ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments