नए वोटरों के नाम जोड़ने को लगा विशेष कैंप, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
कृष्णा कुमार कुशवाहा
बरही हजारीबाग : मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत सोमवार को बरही प्रखंड के धनवार पंचायत सचिवालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में उन मतदाताओं को बुलाया गया था जिनकी पिछले चरण में मैपिंग नहीं हो पाई थी। सुबह से ही सचिवालय में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर ऑन द स्पॉट मैपिंग की।
साथ ही परिसर में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाया गया, जहां 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं और विवाह के बाद आई महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन लिए गए। बीएलओ ने फॉर्म भरने में मदद की।सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने बताया कि इसका उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। जिनके दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें अगली सुनवाई में पूरे कागजात के साथ आने को कहा गया है।इस मौके पर लेबर इंस्पेक्टर नितेश केशरी, बीएलओ किरण कुमारी, चांदनी कुमारी, अनीता देवी सहित अंचल कार्यालय के कई कर्मी मौजूद थे।
.jpeg)
0 Comments